Search

February 23, 2026 4:28 am

एक रात, दो मंदिर, हजारों की चोरी, काली-बजरंगबली मंदिर के आभूषण ले उड़े चोर।

पाकुड़िया। प्रखंड के मोंगला बांध गांव में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दो मंदिरों से चांदी के आभूषण चुरा लिए। कुल चोरी की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
पहली चोरी गांव के प्राचीन काली मंदिर में हुई। बदमाशों ने चहारदीवारी और मंदिर गेट में लगे दो ताले तोड़कर मां काली की प्रतिमा पर चढ़े चांदी के मुकुट, माला और घंटा उड़ा लिया। मंदिर समिति के अनुसार, इन आभूषणों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है।
दूसरी वारदात उसी रात झरना मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर में हुई। यहां गेट का मजबूत ताला तोड़ने में नाकाम रहे बदमाशों ने शॉर्टकट अपनाया—मंदिर में लगे बजरंगी झंडे को तोड़कर उसके सहारे अंदर पहुंचते हुए अक्सी लगाकर प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट खींच ले गए। इसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। रविवार सुबह पूजा-सफाई के लिए पहुंचे पुजारियों को चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घटनाओं को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मंदिरों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और मंदिरों की सुरक्षा सुदृढ़ करने की मांग की है।

Also Read: E-paper 11-02-2026
img 20260222 wa00296629321609705809890
img 20260222 wa00305252690094743542207

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर