Search

March 20, 2026 9:02 am

चोरी की सवारी पर निकले थे दो शातिर,गया सलाखों के पीछे

पाकुड़: नगर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम जांच अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोलाजोड़ा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
शपकड़े गए युवकों से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान डोमन साह और जबुना साह के रूप में हुई है, जो साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के अंगूठियां गांव के निवासी हैं।इस अभियान में नगर थाना पाकुड़ के थाना प्रभारी (पु०नि०), अवर निरीक्षक विनोद कुमार, अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक होपना मरांडी, श्लोक कुमार पांडे तथा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

img 20250426 wa00261959792467449145641
img 20250426 wa00255981083059521884463

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर