निशिकांत दुबे के द्वारा दिया गया झारखंड विरोधी बयान से भाजपा का झारखंड के प्रति असली चेहरा बेनकाब हो गया : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव।
राजकुमार भगत
पाकुड़ विगत दिनों लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड राज्य के एक अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरीटरी बनाने के संबंध में दिए गए झारखंड विरोधी बयान के विरोध में आज जिले भर के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया एवं भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के विरोध किया गया। आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे मुर्दाबाद, निशिकांत दुबे होश में आओ, भारतीय जनता पार्टी हाय-हाय, निशिकांत दुबे झारखंड छोड़ो, निशिकांत दुबे की क्या दवाई- लत्तम-जूता और पिटाई सहित अन्य नारे लगाकर निशिकांत दुबे के प्रति कड़ा विरोध जताया। आक्रोश मार्च का समापन पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात बिरसा चौक के समीप भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन कर किया गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं बंगाल के कुछ हिस्से को मिलाकर यूनियन टेरीटरी बनाने के संबंध में बयान दिया गया है। इस बयान से भाजपा की झारखंड विरोधी मानसिकता साफ झलकती है। झारखंड के आदिवासी मूलवासी ऐसे बयान को कतई बर्दाश्त नही करेंगे। आज हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना कड़ा विरोध जताया है। झारखंड की जल जंगल जमीन की लड़ाई को झामुमो ने हमेशा से आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में लड़ा है और आज भी हम इन विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध करते है। वही जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे सहित अन्य ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की इस झारखंड विरोधी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनी हेम्बरम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिल्द हबीबुर्रहमान,नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी,जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां एवं सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
