Search

March 17, 2026 11:32 pm

साबरी पाल के नेतृत्व में त्योहारों से पहले शहर की सफाई, रोशनी और जलापूर्ति सुधार पर सख्ती।

त्योहारों की तैयारी और जलापूर्ति सुधार पर नगर परिषद की समीक्षा बैठक

पाकुड़। मंगलवार को नगर परिषद सभागार में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्षा साबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व की तैयारियों के साथ-साथ शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नए कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा हुई। नगर अध्यक्षा ने निर्देश दिया कि त्योहारों को देखते हुए पूरे शहर में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट सुचारु रूप से जलती रहे, इसके लिए खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। शहरी जलापूर्ति को लेकर निर्णय लिया गया कि विभिन्न वार्डों में विशेष कैंप लगाकर गंगा जल कनेक्शन तेजी से उपलब्ध कराया जाए। राज हाई स्कूल रोड, दुर्गा कॉलोनी, छोटी अलीगंज और कलिकापुर में प्राथमिकता के आधार पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं बैंक कॉलोनी, सिंधी पारा सहित अन्य क्षेत्रों में भी जल्द ही गंगाजल आपूर्ति सुविधा बहाल करने की बात कही गई।
बैठक में सहायक अभियंता पियूष शंकर, पेयजल विभाग के सहायक अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता, राजस्व निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर