Search

February 19, 2026 3:19 am

हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच, 20 यात्री होंगे रवाना

पाकुड़: हज 2026 की पवित्र और मुकद्दस यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हरिणडांगा बाजार स्थित बापू पुस्तकालय में हज यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकृत हज यात्रियों का अनिवार्य टीकाकरण और विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण किया।शिविर के दौरान हज यात्रियों को पोलियो ड्रॉप, इन्फ्लुएंजा (Influenza) वैक्सीन तथा मेनिंगोकोकल (Meningococcal) का टीका दिया गया। इसके अतिरिक्त रक्तचाप, शुगर, सामान्य शारीरिक जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। चिकित्सकों ने प्रत्येक यात्री की स्वास्थ्य स्थिति का गंभीरता से मूल्यांकन किया।जांच के दौरान अधिकांश हज यात्री स्वस्थ पाए गए। हालांकि दो पुरुष हज यात्रियों की तबीयत खराब रहने के कारण वे फिलहाल हज यात्रा पर नहीं जा रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें समुचित इलाज एवं आराम की सलाह दी है।अब पाकुड़ जिले से कुल 20 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर रवाना होंगे, जिनमें 14 पुरुष और 6 महिला यात्री शामिल हैं। सभी यात्रियों में हज यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल हज चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. झा, जीएनएम रोसा एरिस तिग्गा तथा एएनएम सबीना लवलीन उपस्थित रहीं और पूरे टीकाकरण एवं जांच प्रक्रिया की निगरानी की। वहीं हज कमेटी के जिला संयोजक आसिफ आलम, अक्तार हुसैन अंसारी एवं मोहम्मद सरफुल हक भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।चिकित्सकों ने हज यात्रियों को सफर के दौरान संतुलित खान-पान रखने, पर्याप्त पानी पीने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने तथा मौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लें।शिविर के समापन पर उपस्थित लोगों ने अस्वस्थ यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ की और सभी 20 हज यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मकबूल हज यात्रा के लिए अल्लाह से कामयाबी की दुआ की।

img 20260212 wa00099208115128256868623
img 20260212 wa00085705896724931644194

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर