Search

February 13, 2026 8:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

50 लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार।

अमड़ापाड़ा, पाकुड़ | बी.जी.आर. कंपनी के कर्मचारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पाकुड़ पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है।

फोन कॉल से दी गई थी धमकी।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को शाम 7:42 बजे बी.जी.आर. कंपनी के कर्मचारी मधुसूदन यू के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। धमकी भरे इस कॉल के बाद अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 74/2025 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 308(3) और 308(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

SIT ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा आरोपी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष अनुसंधान दल का गठन किया। SIT ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर छापेमारी कर अजय मुर्मू नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रंगदारी मांगने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

Also Read: E-paper 07-02-2026

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार अपराधी की पहचान अजय मुर्मू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम जिरली, थाना बोआरीजोर, जिला गोड्डा का निवासी है। वर्तमान में उसका पता ग्राम रानीडीह, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा बताया गया है।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लावा कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया है।

पहले से आपराधिक रिकॉर्ड।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अजय मुर्मू का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी बोआरीजोर थाना कांड संख्या 13/2022 (धारा 341/385/387/34 भादवि) में नामजद आरोपी रह चुका है।

इनकी रही अहम भूमिका।

इस कार्रवाई में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में SIT टीम शामिल थी। टीम में पु.अ.नि. चंदन कुमार सिंह, पु.अ.नि. बुदीलाल मुर्मू, पु.अ.नि. कवीन्द्र मिश्र, स.अ.नि. सुरेश गोप, तकनीकी शाखा (एसपी कार्यालय) और अमड़ापाड़ा थाना का सशस्त्र बल शामिल रहा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और रंगदारी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर