एस कुमार
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में गुरुवार को मांझी पर परगना लहन्ती वैसी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू के अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई. बैठक में महेशपुर अंचल के सभी ग्राम प्रधान, लेखा होड़, गूडैत प्रमाणिक, जोग माझी नाइकी, एवं कुडाम नाइकी शामिल हुए. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पांचवी अनुसूचित क्षेत्र के लिए संसदीय कानून पैसा कानून 1996 पर चर्चा की गई. झारखंड सरकार अभी तक पेसा एक्ट 1996 पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है. जिससे हम ग्राम प्रधान काफी नाराज हैं. पेसा कानून जल्द से लागू करें, अन्यथा आंदोलन करने पर विवश होंगे, साथ ही बैठक चर्चा की गई कि कुछ संगठन द्वारा आदिवासी समाज को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है जो प्रधानमंत्री बदलो का नारा लगाते हुऎ आदिवासी लोगों को भड़काने का कम कर रही है लाहएंटी बेशी इन लोगों का कड़ी निंदा करते हुए संगठन द्वारा प्रशासन के पास लिखित आवेदन देने पर वीस्टार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर कमलाकांत मुर्मू, स्टेफन हेम्ब्रम, सिकानुएल हांसदा, हरिदास मरांडी, डीजेन हांसदा, रामेश टुडू, सुजीत टुडू, कालिदास सोरेन, रानी हांसदा, सावित्री मुर्मू, लीलमुनि मुर्मू, मरियम हेम्ब्रम, प्रेमलाल मुर्मूराजन मरांडी, एनोस हेंब्रम, मिस्त्री किस्कु, बजाल मुर्मू, अनीता मरांडी, दीदीमुनी मुर्मू सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद थे।






