Search

March 16, 2026 4:17 am

बिजली की समस्या को लेकर लिट्टीपाड़ा में ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों किया सड़क जाम।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)बिजली की समस्या को लेकर लिट्टीपाड़ा ग्रामीणों ने गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे एक्सप्रेस लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक के समीप दो घंटा के लिए सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई। जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली की समस्या को लेकर सड़क जाम की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि आजकल लगातार बिजली की स्थिति गंभीर बनी हुई है जब मन तब बिजली विभाग द्वारा बिजली को काट ली जाती है तो कभी वोल्टेज नहीं रहती हैं,तो कभी बिजली ही गायब रहती है । इस उमष भरी गर्मी में सभी ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण ग्रामीण आक्रोश होकर सड़क में आने के लिए बाध्य हो गयें। सड़क जाम की खबर मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार अपने दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचे। साथ जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण द्वारा कहा गया कि हम लोगों का बिजली जब तक ठीक नहीं होंगे। तब तक हम लोग जाम पर डटे रहेंगे ।उसके उपरांत बिजली विभाग को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी गई।उसके बाद बिजली विभाग के कर्मी जाम स्थल पहुंचकर तुरंत जिस जगह बिजली नहीं जल रही है वहां ठीक करने का वादा किया और कार्य में मिस्त्री को लगा दिया गया। उसके उपरांत ग्रामीण दो घंटे के बाद सड़क जाम मुक्त कर दिया।दो घंटा सड़क जाम रहने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई ‌।राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

img 20250605 wa00181508532808334912513
img 20250605 wa00192887181270214193215

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर