Search

February 12, 2026 4:37 pm

ग्रामीणों को बाल विवाह, नशा मुक्ति व मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

हिरणपुर प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर तथा प्रभारी सचिव संजीत कुमार चंद्र के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में पारा लीगल वॉलिंटियर्स आनंद मुर्मू ने ग्रामीणों को नालसा की डॉन योजना, आशा योजना एवं जागृति योजना की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम, नशे से दूर रहने और जरूरतमंदों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी कानूनी समस्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर