इकबाल हुसैन
महेशपुर अंचल के खांपुर स्थित हल्का-3 में शनिवार को राजस्व कैंप का आयोजन हुआ। अंचल अधिकारी संजय सिन्हा, अंचल निरीक्षक उपेंद्र प्रसाद यादव, हल्का कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस कैंप में जमाबंदी, खाता, खेसरा समेत अन्य जमीन संबंधी दस्तावेजों में सुधार किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को जमीन संबंधी अधिकारों की जानकारी देना, दस्तावेजों में सुधार करना और विवादों का निपटारा करना था। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और जमीन मालिक पहुंचे और अपने दस्तावेजों में आवश्यक सुधार करवाए। कई जमीन विवादों का मौके पर ही समाधान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के राजस्व कैंप से लोगों को समय पर सुविधा मिलती है और अनावश्यक विवादों से बचाव होता है।