Search

February 19, 2026 11:43 pm

गोचर जमीन पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत में गोचर जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। गुरुवार को मुखिया आसिफ अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का जमकर विरोध किया और मौके पर चल रहे कार्य को बंद करा दिया।मुखिया आसिफ अली ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से संबंधित कोई भी सूचना न तो पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई थी और न ही ग्रामीणों को। अचानक पहाड़िया टोला स्थित गोचर जमीन पर ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।ग्रामीणों का कहना है कि गोचर जमीन पर भवन निर्माण से भविष्य में पशुओं के चारा की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही यह स्थान आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में भी नहीं आता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह जगह उपयुक्त नहीं है, क्योंकि यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में सेविका और बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पहले सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए, उसके बाद ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया जाए।बताया जा रहा है कि भवन निर्माण विभाग द्वारा केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में कनीय अभियंता जनार्दन मंडल ने बताया कि सीतापहाड़ी में एक ही प्लॉट पर चार आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। गोचर जमीन पर निर्माण को लेकर आपत्ति मिलने के कारण फिलहाल काम रोक दिया गया है। जमीन स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य किस वजह से रुका है, इसकी जानकारी ली जा रही है। यदि ग्रामीणों को आपत्ति है तो मामले पर विचार किया जाएगा।

img 20260219 wa00517867152069042917691
img 20260219 wa00524117933367287973998
img 20260219 wa00535585226689139284299

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर