वार्ड नंबर 11के कैलाश नगर वासी शनिवार की सुबह आफत लेकर आई । बे मौसम बरसात ने नगर परिषद की खोली पोल ,शुक्रवार पुरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे शाम होते ही आकाश में बादल छाने लगा और देर रात तेज हवा,बादल की गर्जन के साथ हुई बारिश ने नगर परिषद का पोल खोल कर रख दिया । शहरी इलाके में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बन गई । बारिश होने से कैलाश नगर वार्ड नंबर 11 का मोहल्ला नर्क बन गया है । कृष्ण रजक के घर से ललन चौबे के घर तक ,अमित बर्धन के घर के सामने सड़क पर गंदी नाली का पानी ठहर गया है जिससे लोगों को दिनचर्या में परेशानी हो रही है । नाली का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए घरों में प्रवेश कर गया ।ग्रामीणों ने विभाग से नाली का निर्माण कर सड़क बनाने की मांग की है । कृष्णा रजक ने कहा बारिश के बाद गलियों से गुजरा मुश्किल हो जाता है गंदे नाली का पानी के साथ कचरा का देर हो जाता है जिससे बीमारी फैलने का डर सताते रहता है घर में गंदा पानी अंदर चला जाता है पर बदबू के कारण लोग बीमार होने लगते हैं नगर परिषद को टैक्स देने के बावजूद नरक में जिंदगी बिताने के लिए मजबूर है ।
बताया पिछले साल भी इस तरह की शिकायत नगर परिषद को किया गया था और कुछ जगहों पर नाली और सड़कों का निर्माण भी हुआ परंतु सड़क और नाली की हाइट ज्यादा हो जाने से हमारे घर के सामने पानी की निकास बंद हो गई है जिससे बारिश के बाद नाली का गंदा पानी सड़कों पर आकर ठहर गया है जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है ।
कही सड़क ऊंचा है जिसके कारण सारा गंदा पानी इस सड़क पर जमा हो जाता है और निकासी नहीं होने के कारण कई दिनों तक इसी तरह रह जाता है जिससे बदबू भी आती है और गंभीर बीमारी भी फैल सकती है। लोगो ने बताया कि अगर सड़क के बीच में नाली का निर्माण हो जाता है और उसके ऊपर स्लेव लगा दिया जाता है तो यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जायेगा। वही इस मामले पर नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले पर जांच के लिए टीम भेज दिया गया है और कोशिश रहेगी कि इस बरसात के पहले काम करवाने की बात कही।







