पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिरामपुर निवासी मेंटेनेंस केस के वारंटी मैदुल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मैदुल अंसारी, पिता रफी अंसारी, के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस ने वारंट निष्पादन अभियान के तहत आरोपी की तलाश तेज की हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मैदुल अंसारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और लंबित मामलों में फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।





