Search

June 7, 2026 8:31 am

पंचायतों में टैंकर से उपलब्ध कराया जा रहा है पानी

ड्राइजोन में संजीवनी बन रहा टैंकर

गांवों में पेयजलापूर्ति की समस्या को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर टैंकर की खरीदारी की गई है तथा पेयजल की दिक्कत ग्रामीणों में न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिस गांव में चापानल या पानी टंकी में जलस्तर कम हो गया है वैसे जगहों पर टैंकर का पानी संजीवनी बनी हुई है। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पुसरभीटा गांव, पतरापाड़ा गांव, उदलबनी गांव, महेशपुर प्रखंड के भेटाटोला, पाकुड़िया प्रखंड के बनियापसार पंचायत सहित अन्य ग्रामों में ग्रामीणों को टैंकर के माध्यम से जरूरतमंद को पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार 15 वें वित्त आयोग योजना से जिला प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में टैंकर उपलब्ध है। किसी भी पंचायत या ग्राम के ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति के लिए ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव या मुखिया से सम्पर्क करें, पेयजल उपलब्ध कराईं जायगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!