Search

February 19, 2026 11:45 pm

अफवाह नहीं, समझदारी जरूरी, बच्चा चोरी की झूठी खबरों से सावधान रहने की अपील

झारखंड के विभिन्न इलाकों में बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पाकुड़ पुलिस ने आम नागरिकों के लिए स्पष्ट चेतावनी और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अधिकांश वीडियो पुराने हैं या दूसरे राज्यों से जुड़े हैं, जिनका स्थानीय घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।
पुलिस ने सख्त शब्दों में चेताया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। संदेह की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। अक्सर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति, साधु या प्रवासी मजदूर इन अफवाहों के कारण भीड़ का शिकार बन जाते हैं, जबकि अब तक की जांच में ऐसे सभी लोग निर्दोष पाए गए हैं।
झारखंड पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल 112 पर कॉल करें।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है— सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आपकी समझदारी किसी निर्दोष की जान बचा सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर