हेमंत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में प्रयत्नशील है : अजीजुल ईस्लाम
राजकुमार भगत
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला समिति की पूर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम के नेतृत्व में स्थानीय लड्डू बाबू आम बागान में विश्व महिला दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जिला सचिव माईकिल मुर्मू व पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम सहित अन्य अतिथियों का माला पहनाकर आदिवासी परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने देश की हर बहन, बेटी और माँ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाओं ने हर दौर में इतिहास रचा है। चाहे वो आज़ादी की लड़ाई हो, राष्ट्र निर्माण । हम सभी महिलाओं का वंदन करते हैं । झारखण्ड की अबुआ सरकार भी संकल्पित है कि हमारी मां-बहनें सिर्फ़ योजनाओं का लाभार्थी न बनें, बल्कि वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। जब महिलाएँ आगे बढ़ेंगी, तो झारखण्ड और देश भी आगे बढ़ेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य केमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। जिला सचिव माईकिल मुर्मू व महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने विश्व महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
मौके पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा पूर्व जिला सचिव सुशीला देवी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़ प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष मीना मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष कर्मिला मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, अमड़ापाड़ा प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष अनिता मुर्मू, महेशपुर प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष निर्मला मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष सुबासिनी मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, गुड़िया देवी, केरोनिला किस्कू, सुशीला सोरेन, रीता सोरेन, पार्वती सोरेन, नाचन बास्की, बेटी हेम्ब्रम सहित सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिलायें उपस्थित थी।





