Search

March 27, 2026 4:59 am

पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान

राजकुमार भगत

पाकुड़। पाकुड़ के जाने-माने संस्थान पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्थान में कार्यरत 15 महिला कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ ऋषिकेश गोस्वामी एवं प्रशाशनिक अधिकारी निखिल चंद्र ने पुष्पगुच्छ और उपहार उत्साह पूर्ण वातावरण में दे कर उन्हें सम्मानित किया। अपने अभिभाषण में प्राचार्य ने कहा कि विकसित समाज के निर्माण मे महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। आज की महिलाएं चौका चूल्हा से से बाहर निकाल कर आज अपनी नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सरकार ने भी महिलाओं और बेटियों के नाम कई कार्यक्रम उनके उत्थान के लिए चल रही है। आज का यह शुभ दिन महिलाओं के नाम है। हमें हर हमेशा महिलाओं का मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। मौके पर निदेशक आमिया रंजन बड़ाजेना ने महिला कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए संस्थान की सराहना की।

img 20250308 wa00055080211705615942277
img 20250308 wa00048267366203386304705

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर