Search

March 15, 2026 11:42 pm

रामनवमी शोभायात्रा में दिखेगी नारी शक्ति, महिलाएं सीख रहीं लाठी चलाने की कला

पाकुड़। आगामी रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से महिलाओं और युवतियों को पारंपरिक लाठी चलाने की कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बार रामनवमी के अवसर पर महिलाएं शक्ति प्रदर्शन कर शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी। समिति की जिला अध्यक्ष डोली मित्रा के मार्गदर्शन में महिलाएं और युवतियां प्रतिदिन सुबह अभ्यास कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पारंपरिक लाठी घुमाने की कला के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। अभ्यास में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। समिति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों का कहना है कि रामनवमी के मौके पर होने वाली शोभायात्रा में महिलाएं अपने हुनर का प्रदर्शन कर उत्सव की भव्यता को और बढ़ाएंगी। जिला अध्यक्ष डोली मित्रा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर महिलाएं केवल दर्शक नहीं रहेंगी, बल्कि लाठी प्रदर्शन के माध्यम से अपनी शक्ति और कौशल का परिचय देते हुए शोभायात्रा को नई ऊर्जा देंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर