जिसने बदली पलामू की तस्वीर, वही बनेगी भविष्य की तक़दीर
अरुणा शंकर के विकास कार्यों पर जनता फिर से लगाएगी मुहर — अमित तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा
रिपोर्ट : संजय कुमार गुप्ता
पांकी / पलामू
अच्छी शुरुआत का अंजाम भी शानदार होता है—यह कहावत इन दिनों पलामू की राजनीति पर पूरी तरह सटीक बैठती नजर आ रही है। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही पलामू का सियासी माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। हर गली, हर मोहल्ला और हर चौराहा राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए पलामू की पूर्व महापौर अरुणा शंकर को अपना समर्थन देकर चुनावी रण का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा के समर्थन के साथ ही अरुणा शंकर आधिकारिक रूप से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बन चुकी हैं। इसके बाद पार्टी संगठन से लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि अरुणा शंकर के पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्य आज भी जनता के बीच उनकी सबसे बड़ी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि जनता विकास को पहचानती है और इस बार भी अपने विवेक से सही निर्णय लेगी। जनता एक बार फिर उनके कार्यों पर भरोसे की मुहर लगाएगी।
अरुणा शंकर के कार्यकाल पर नजर डालें तो पलामू शहर ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी। सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल की उपलब्धता, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान—इन सभी मोर्चों पर उनका कार्यकाल प्रभावशाली और सराहनीय रहा है। यही कारण है कि आज भी आम नागरिक उनके कामों को याद कर रहा है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा का यह फैसला बेहद मजबूत साबित हो सकता है। अनुभव, संगठन की मजबूती और जनता का भरोसा—तीनों का संगम इस चुनाव को निर्णायक बना सकता है। शहर के चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर एक ही चर्चा सुनाई दे रही है—
“जिसने काम किया है, वही फिर से आएगा।”
मौजूदा माहौल और अरुणा शंकर के प्रति जनभावनाओं को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि पलामू नगर निगम क्षेत्र की जनता एक बार फिर विकास के नाम पर उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार है। मतदान के दिन जनता अपने मताधिकार के जरिए अपने विश्वास की मुहर लगाएगी।







