राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): पेसा दिवस के अवसर पर मंगलवार को सुंदरपुर पंचायर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सभी ग्राम प्रधान , वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग अवस्थित थे। प्रखंड कार्याकय कर्मी गौतम कुमार महतो ने पेसा कानून को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पेसा कानून का काफी महत्व है। इस कानून के तहत ग्राम प्रधानों को हक़ अधिकारी दी गई है। गांव के सम्पूर्ण विवाद व समस्याओ की निराकरण के लिए गांव में ही निपटारा की जा सकती है। जिसे न्यायालय जाने से पूर्व समस्याओ की समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में संचालित योजनाओं की चयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस एक्ट के तहत लोगो की अधिकार सुरक्षित रहेगी। वही जल , जंगल व जमीन भी सुरक्षित रहेगी। ग्राम प्रधान अपने अपने क्षेत्र में इस कानून के तहत अपनी भूमिका निर्वाह कर सकता है।






