राजकुमार भगत
पाकुड़। शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 घटक 4 का डी पी आर, 5 अप्रैल को सबमिट किया जाएगा । शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के योग्य लाभुक प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकते हैं। यदि ऑनलाइन अपलाई करने में समस्या आ रही हो तो नगर परिषद के पी एम ए वाई के नोडल अधिकारी धीरज कुमार से सहयोग लेकर आवेदन कर सकते हैं।
शहरी क्षेत्र में कौन कर सकते हैं आवेदन
शहरी क्षेत्र में ऐसे लाभुक जीनका अपना पक्का भवन नहीं है साथ ही उनके परिवार के नाम पूरे भारत में कहीं पक्के का भवन नहीं हो।
लाभुक कम से कम निकाय अथवा वार्ड में 20 15 से पूर्व से निवास करता हो। लाभुक आर्थिक रूप से कमजोर हों। जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होगी।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जरूरी
यदि आप शहरी क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर हैं और भवन निर्माण के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदक को पति-पत्नी का आधार कार्ड जो जून 2015 से पूर्व का है, दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ आवेदक को मतदान पहचान पत्र की छाया प्रति नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत होना चाहिए। पासबुक की छाया प्रति । आय प्रमाण पत्र। जाति प्रमाण पत्र। भारत में उनका या उनके परिवार के नाम कहीं भी पक्का भवन न होने का शपथ पत्र। स्वामित्व पत्र की छाया प्रति। मोबाइल नंबर जो आवेदक के आधार नंबर से लिंक हो । ऐसे लाभुक उक्त प्रमाण पत्र के साथ शहर के किसी भी प्रज्ञा केंद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





