प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के बारगो पहाड़ गांव में रविवार देर रात पति पत्नी की घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के घटियारी गांव निवासी सुंदरू पहाड़िया दो वर्ष पूर्व बारगो पहाड़ गांव के असना पहड़िया के पुत्री मैसी पहाड़ीन से शादी हुआ था।शादी के बाद से सुंदरू पहड़िया अपने ससुराल में रह रहा था। रविवार शाम को दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गया और सुंदरू गुस्सा होकर घर से निकल गया।सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पेड़ से उतार गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गया है।






