Search

April 2, 2026 12:36 am

पीपलजोड़ी मोड़ पर ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोड़ी मोड़ के समीप बुधवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के नेतृत्व में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, करीब देर शाम 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अंचल अधिकारी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। मौके पर ही बरामद ब्राउन शुगर की पुड़ियों की गिनती की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 5 ग्राम बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक होंडा साइन बाइक (JH 16J 5138) भी जब्त की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक जोसिम शेख पत्थरघटा का रहने वाला बताया जा रहा है।कार्रवाई के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को मालपहाड़ी थाना लाया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

img 20260401 wa00743090919180813486757
img 20260401 wa00756094043215428412837

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!