Search

March 28, 2026 9:36 pm

युवा कांग्रेस को मिली नई मजबूती, नसीम आलम बने प्रखंड अध्यक्ष, जनसमस्याओं पर डॉ तनवीर आलम ने किया त्वरित समाधान।

पाकुड़, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम की मौजूदगी में शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसी दौरान संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए श्री मो. नसीम आलम को पाकुड़ प्रखंड युवा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नियुक्ति के साथ ही नसीम आलम को संगठन के कार्य निस्वार्थ भाव, बिना भेदभाव और पूर्ण निष्ठा के साथ करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे 15 दिनों के भीतर प्रखंड स्तर पर युवा कांग्रेस संगठन का विस्तार कर इसकी सूचना जिला अध्यक्ष को दें तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न पंचायतों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें जमीन विवाद, मईया सम्मान योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में अनुदान की देरी, ग्रीन कार्ड जारी नहीं होने तथा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। डॉ. तनवीर आलम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, किसान पासवान, रामविलास महतो, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260328 wa00996588818563377086546
img 20260328 wa01027872551098257658842

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर