Search

March 28, 2026 9:04 pm

आईटीआई कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के समीप सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खजूरंगा निवासी अली अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अली अंसारी किसी रिश्तेदार के यहां आसनढीपा आया हुआ था। सोमवार की रात वह आसनढीपा से हिरणपुर की ओर आयोजित जलसा कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अली अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर