Search

April 9, 2026 1:34 pm

महाशिवरात्रि मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का युवा नेत्री उपासना मरांडी ने किया उद्घाटन

पाकुड़िया। मोंगलाबांध गांव में सात दिनों से आयोजित महाशिवरात्रि मेले के अंतिम दिन शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अनुशासन और सौहार्द के साथ कार्यक्रम का आनंद लें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह सदैव तत्पर रहेंगी। इससे पूर्व उद्घाटन स्थल पर पहुंचने पर मेला समिति के सदस्यों ने उपासना मरांडी का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संतोष साहा ने किया। मौके पर मेला समिति के दीपक साहा, कार्तिक पाल, सूरज रविदास सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 17-02-2026
img 20260221 wa00705431001280441212931
img 20260221 wa00715936709525228913893

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!