Search

February 5, 2026 5:07 am

‘आपदा योद्धा’ बनेंगे पाकुड़ के युवा, जिले को मिलेंगे प्रशिक्षित आपदा मित्र

पाकुड़ | जिले में आपदा से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। विभिन्न प्रखंडों से चयनित युवाओं को प्राथमिक उपचार, खोज-बचाव, सुरक्षित निकासी और राहत कार्यों की ट्रेनिंग दी जा रही है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि आपदा के समय सबसे बड़ी जरूरत प्रशिक्षित हाथों की होती है। संगठित और त्वरित प्रतिक्रिया से जान-माल का नुकसान काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं को आपदा प्रबंधन की शपथ दिलाई और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम युवाओं को राहत वितरण, संचार व्यवस्था और सामुदायिक समन्वय की व्यावहारिक जानकारी दे रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर प्रखंड में प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र तैयार हों, ताकि आपदा के समय मौके पर तुरंत मदद मिल सके।

img 20260202 wa00375503832479302656229
img 20260202 wa00347649625254476999765

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर