प्रशांत मंडल
Also Read: झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ने किया पांच दिवसीय पलसा पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के रांगा गांव के समीप रविवार को एक केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रांगा गांव निवासी मुंशी हेंब्रम (25)के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए लिट्टीपाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,एवं बाइक को जब्त करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।






