संवाददाता
बरहरवा (साहिबगंज) अतिरिक्त बजार समिति 2% कर के विरोध में 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन बरहरवा बाजार बंद रखने का आह्वान बरहरवा व्यवसाई संघ ने किया है| इस बाबत मंगलवार को व्यवसाई संघ के एक शिष्टमंडल बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया है| प्रेषित पत्र के आलोक में बताया गया कि झारखंड सरकार के द्वारा पेश कृषि उपज एवं पशुधन विपशन विधेयक तथा 2% कृषि बाजार समिति शुल्क के विरोध में 15 फरवरी से बरहरवा बाजार अनिश्चितकालीन बंद का रखने का निर्णय लिया गया है| इस बाबत मुख्य रूप से चावल, आटा, सब्जी, फल, अंडा, मांस, मछली सहित अन्य खाद्य सामग्री उत्पादन इकाइयों के द्वारा अनिश्चितकालीन बंद रखे जाएंगे| मौके पर मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष राजकमल भगत, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश भगत, सुनील कुमार भगत, राजाराम साव, उत्तम कुमार भगत सहित अन्य मौजूद थे|
