राजकुमार भगत
पाकुड ।भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश के आलोक में झारखंड साइकिलिंग संघ का ए. जी. एम. सह चुनाव साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त अभिजीत सेठ व झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एस.के पांडे के देखरेख में होटल रॉयल पद्मावती गढ़वा में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सत्र 2023 से 2027 सत्र के लिए पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी जी को सर्व सम्मति से झारखंड राज्य साइकिलिंग संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया वही जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह को झारखंड राज्य साइकिलिंग संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वार्षिक आम बैठक का मुख्य रूप से एजेंडा तय किया गया की . एस एस सी स्टेट कमिश्नर कोर्स का आयोजन मई 2023 रांची ,.खेलो इंडिया महिला ट्रक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन रांची में,.खेलो इंडिया लीग वन के तहत महिला रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी 2023 गिरिडीह एवं जिला स्तर पर साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली ,वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल,सुजीत विद्यार्थी ,एम.डी फरीद, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, अशोक कुमार सिन्हा,कृष्णा कुमार,एम.डी शकील हक, राजा मुर्मू ,प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियो नेअम्लान कुसुम सिन्हा एवं रणवीर सिंह को बधाई दी।