Search

June 27, 2025 1:22 am

आखिर कब तक कांग्रेस आदिवासी समाज का अपमान करते रहेगी- कामेश्वर दास

राजकुमार भगत

हिरणपुर।भाजपा कार्यालय हिरणपुर में प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अ. जा. मो. झारखंड , कामेश्वर दास ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आदिवासी समाज का अपमान करते कांग्रेस के विधायक के अपशब्द यह साफ-साफ बयां करती है, कि कांग्रेस आदिवासी के कितने बड़े चिंतक है।आज भाजपा के मोदी सरकार की नीतियों के कारण अब वह लोग आगे बढ़ रहे हैं तो कांग्रेस को बेचैनी हो रही है। गठबंधन का नाम I.N.D.i.A रखकर उसे इंडिया कहने वाले शायद यह भूल रहे हैं , कि कर्नाटक ,छत्तीसगढ़- झारखंड से लेकर देश के कोने- कोने में आदिवासी समाज के लोग बसे हुए हैं। कांग्रेस और उनके गठबंधन की दलों की सोच को देखकर ऐसा लगता है, कि वह ऐसा इंडिया बनाना चाहता है! जिसमें भारत के अलग-अलग जगह के रहने वाले लोगों को जगह ही ना मिले। इससे पहले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया था और एक कांग्रेसी नेता अजय कुमार ने तो आदिवासी समाज के प्रतिनिधित्व को शैतानी शक्ति का प्रतिनिधित्व कह डाला था। बार-बार आदिवासी समाज को अपमान करना कांग्रेस की औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।कांग्रेस की सत्ता हटी तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कांग्रेस हटी तो देश की राष्ट्रपति आदिवासी समाज की एक महिला बनी। क्योंकि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर