Search

June 26, 2025 12:45 am

किसानों के लिए एक दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर में बुधवार को क्षेत्र के 30 किसानों का एक दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण सुरेंद्र सिंह मुंडा व सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिजीत कुमार शील के द्वारा कृषकों को एकीकृत कृषि प्रणाली सूअर पालन इकाई, केंचुआ खाद इकाई, अजोला इकाई आदि का भ्रमण कराया गया. जहां डॉ. संजय कुमार के द्वारा सूअर पालन पर विशेष जानकारी दी गई. जिसमें कृषकों को देसी सूअर पालन के जगह बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची द्वारा विकसित झाड़सुक नस्ल के सूअर का पालन करने को कहा गया. जिसमें कृषकों को ज्यादा से ज्यादा आमदनी हो सके. वही मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने कृषकों को खेती से जुड़ी जानकारी दी गई. जिसमें उन्नत किस्म के बीजों का चयन उर्वरक का सही उपयोग खरपतवार प्रबंधन आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर