गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से भड़की आग।मामला लापरवाही का।
हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड के हाथकाठी स्थित प्राथमिक विद्यालय हिंदी में मंगलवार को भोजन बनाते वक्त गैस रिसाव के कारण आग भड़क गई। वही शिक्षकों ने तुरन्त सूझबूझ के साथ आग को काबू में लाया। विद्यालय के किचेन रुम में रसोइया गंगामुनि व रेखादेवी बच्चो के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने में जुटी हुई थी। इसी बीच पाइप में गैस रिसाव होने के कारण आग अचानक भड़कर फैलने लगी। इस बीच विद्यालय में कोहराम मच गया। स्कूली बच्चे भयभीत हो उठे। इस बीच प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहा ने तुरन्त जुट की कुछ बोरा गैस सिलेंडर व चूल्हा में डालकर आग को काबू में लाया। जिससे विद्यालय में बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गैस पाइप ढीला रहने के कारण इसमे गैस रिसाव हो रहा था। जो रसोइयाओ ने जान नही पाया। गैस चालू कर आग जलाने पर अकस्मात आग भड़क गई। आग को तुरन्त काबू में कर लिया गया। जिसकारण कुछ क्षति नही हुई।