Search

July 2, 2025 3:58 am

दर्जनों लोगों ने लिया जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता

उधवा। उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत बाघपिंजरा गांव में गुरुवार को जेडीयू के युवा जिला जिलाध्यक्ष असरारूल हक के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेडीयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान मोतीउर शेख,सज्जाद अली,मनीर शेख,सरमा शेख,नजरुल शेख,अख्तर शेख समेत 14 लोगों ने जेडीयू की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने सभी नये सदस्यों का माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उधवा प्रखंड में समस्या और बेरोजगारी काफी है। कहा कि यहां लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिसके कारण यहां के लोग रोजगार के लिए मजबूरी होकर दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं। कहा कि किसानों को पानी की समस्या है, जिसके कारण खेत सुखा रह जाता है। कहा कि प्रखंड क्षेत्रों में पटसन की खेत काफी मात्रा में होती है लेकिन यहां पर मील नहीं है। जिसके कारण यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। मौके पर प्रदेश सचिव रोशन चौरसिया, युवा जिला उपाध्यक्ष रिंटू आलम,युवा जिला उपाध्यक्ष जाबिर हुसैन,युवा प्रखंड अध्यक्ष तोफाजुल शेख,जिला सचिव राजीव कुमार मंडल,गिरधारी सम मोहम्मद सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर