सतनाम सिंह
पाकुड़िया/भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा अभियान के तहत पाकुड़िया प्रखंड के भाजपाईयों ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों की याद में पिछले सितंबर माह से लगातार अक्टूबर माह तक प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक गांव के घर घर से एक मुठ्ठी मिट्टी एकत्र किया गया था। उसी कलश भरी संग्रहित मिट्टी को दिल्ली भेजने के लिए रवाना किया गया। और इसी एकत्रित मिट्टी के द्वारा दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के नजदीक में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। इस वाटिका के निर्माण होने से भावी पीढ़ी में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा होंगे तथा देश की विरासत की रक्षा करने लिए प्रेरित होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय भगत,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव भगत, बबलू भगत उपस्थित थे।