प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाडा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू की अध्यक्षता में भी०वी०डी० (कालाजार) उन्मूलन हेतू आगामी 01 मार्च 2023 से प्रथम चक्र के आईआरएस लिट्टीपाड़ा के विभिन्न ग्रामों में अभियान सफल संचालन हेतू टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी उपस्थित विभागों के अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अपने अधीनस्थ सभी आँगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, एसएचजी की दीदी, विद्यालय के शिक्षकों सहित कर्मियों को प्रतिनियुक्त करते हुए इस अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रकाश मंडल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद्म कुमार महतो, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास, बाल विकास के महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेम्ब्रम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।