Search

June 26, 2025 8:30 pm

भुटुबाहा फार्मर प्रोडक्ट कंपनी का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन बीडीओ ने फीता काट कर किया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर पंचायत अंतर्गत सिदपुर में मुख्य अतिथि बीडिओ साइमन मरांडी,भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, कांग्रेस झारखंड प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से भुटुबाहा फार्मर प्रोडक्ट कंपनी का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया। वहीं मौके पर ही सभी अतिथि एवं उपस्थित ग्रामीणों को भुटुबाहा अध्यक्ष सुनीराम मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कंपनी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है साथ ही कंपनी का उद्देश्य है कि किसानो की आय दोगुनी, सरकारी दर पर खाद, उन्नत किस्म की बीज, सिंचाई हेतु डीप बोरिंग, समय पर कृषि संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करना, ई नाम किसान पोर्टल मैं रजिस्ट्रेशन करना अच्छी पैदावार हेतु तकनीकी जानकारी एवं लागत में कमी करना, स्वरोजगार हेतु डेयरी, पोल्ट्री फार्म, बकरी पालन इत्यादि का प्रशिक्षण एवं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। साथ ही आगे बताया कि यह कंपनी प्रखंड के सभी 18 पंचायत में पंचायत स्तर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव कर प्रखंड के सभी किसानों को लाभ पहुंचाना है। वहीं मौके पर ही सभी अतिथियों द्वारा कंपनी से संबंधित जानकारी ली एवं लोगों तक कंपनी का लाभ किस प्रकार से पहुंचे सभी को विस्तार से बताया। अंत में बीडीओ साइमन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार के जितने भी मान्यता प्राप्त एनजीओ है सभी अच्छा काम कर रहे हैं यह एनजीओ भी प्रखंड में अच्छा कार्य करें किसानों के हित में कार्य करें यही कामना करेंगे साथ ही कंपनी के सदस्यों को किसानो के हित में कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। मौके पर पंचायत की मुखिया ललिता टुडू, मोहुलपहाड़ी पंचायत समिति सदस्य मुनीला हांसदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य स्टीफन मरांडी एनजीओ के अध्यक्ष सुनीराम मरांडी, सचिव ढेना मरांडी कोषाध्यक्ष परमेश्वर मरांडी सदस्य संतोषील मुर्मू, चुंडा हेंब्रम, फिलिप मरांडी, अजीत टुडू सहित सभी अन्य सदस्य एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर