Search

June 27, 2025 10:29 am

मृतिका रेबिका के परिजनों से मिले सांसद,बंधाया ढाढ़स।

साहिबगंज से जिला संवाददाता अहमद रजा की रिपोर्ट।

पीड़िता को 4 लाख 12 हजार 5 सौ रुपया का दिया चेक।

बोरियो, साहिबगंज।मृतिका रेबिका पहाड़िन के पैतृक गांव गोंडा पहाड़ राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हांसदा पहुँच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को सरकार की सभी प्रकार की लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मृतिका रेबिका पहाड़िन के कब्र पर जाकर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि घटना अमानवीय है। सरकार की संवेदना मृतिका के परिजनों के साथ है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपियों के साथ किसी प्रकार की कोताही बरती नही जाएगी। कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी। सरकार की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी दिलाने के लिए विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सभी के सहभागिता से ही समाज पर हो रहे कुरीतियों को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी मौत पर भी राजनीतिक करने से नहीं चुक रही है। वहीं पीड़िता को संसद, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं बीडीओ के द्वारा समेकित जनजातीय विकास अभिकरण साहेबगंज की ओर से मृतिका रेबिका पहाड़िन के अभिभावक सुरजा पहाड़िया को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम संशोधन नियम 2017 नियम-15 के तहत अधिसूचना राहत राशि के तौर पर मृतिका के आश्रित को 4 लाख 12 हजार 5 सौ रूपया का चैक मृतिका रेबिका पहाड़िन की बेटी के नाम पर दिया गया। वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद ने कहा मृतिका रेबिका पहाड़िन की हत्या हुई है।जिसके तहत राहत राशि 8 लाख 25 हजार पीड़िता को देने का है जहां प्रथम एफआईआर होने के बाद 4 लाख 12 हजार 5 सौ रूपया की राशि की स्वीकृति पत्र दिया गया है।इसका बहुत जल्द अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। बाकी की राशि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद दी जाएगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम, झामुमो नेता स्टीफन मुर्मू, जेठा मरांडी, पुर्व प्रखण्ड सचिव रिजवान अंसारी, हेमलाल हेम्ब्रम, जॉर्ज मरांडी, बेटका मुर्मू, लक्ष्मण हांसदा, मरांग बेसरा, रमेश मुर्मू, मांझी मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर