Search

August 1, 2025 3:16 am

विधायक लोबिन हेंब्रम एवं युवा नेता मार्क बास्की ने संयुक्त रूप से फीता काट सिद्धू कान्हू मुर्मू मेला का उदघाटन किया

लिट्टीपाड़ा पाकुड़,प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के तालपहाड़ी में आयोजित सिद्धू कान्हु मुर्मू मेला का उदघाटन रविवार को मुख्य अतिथि बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम एवं युवा नेता मार्क बास्की ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।मेला के पूर्व विशाल जनसभा को अतिथियों ने सम्बोधित किया। सिद्धु कान्हु मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू, छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम, कीनू हेंब्रम, मुखिया संघ अध्यक्ष पाकुड़ विकास गोंड ने भी सम्बोधित किया।वक्ताओं ने सिद्धू कान्हु मुर्मू के संघर्ष और बलिदान के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को बताया। मेले में आदिवासी संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी टीम को युवा नेता मार्क बास्की द्वारा पुरुस्कृत किया गया।जिसमें सिद्धू कान्हु ड्रामा में प्रथम संग्रामपुर को 25 हज़ार, द्वितीय छोटा सरसा 20 हज़ार, लगड़ें नाच प्रथम बिंझामारा 8 हज़ार,द्वितीय जिरली 7 हज़ार, लवड़िया प्रथम दलदली 5 हज़ार, डोम ढोल प्रथम कलाझोर 7हज़ार, द्वितीय अंबाजोडा 5हज़ार मेला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया! मौके पर मेला कमिटी के अध्यक्ष गोल्डेन हांसदा, सचिव प्रेम हांसदा, उप सचिव दिनेश हांसदा, कोषाध्यक्ष साहेबराम हांसदा, जयपाल हांसदा, दानियल बेसरा, मार्टिन बास्की समेत अन्य सदस्य लोग उपास्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
// for sub category under jharkhand