Search

October 16, 2025 11:16 pm

केक काटकर झामुमो ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

मुख्यमंत्री के कार्य संपूर्ण भारत में उत्कृष्ट: श्याम यादव

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को मुख्यमंत्री सह संयोजक झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 48वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ जिला अध्यक्ष श्याम यादव के आवासीय कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से केक काटकर मनाया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत जी के चित्र के सामने केक काटकर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने इतने कम समय में राज्य का जो विकास किया है उसका पूरे देश में यश और कृति फैल रही है। इनके कार्य को पूरे देश में सराहा जा रहा है।उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है कि आज झारखंड विकास की नई इबारत लिख रहा है। मौके पर जिला संगठन जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, जिला सदस्य रफीकजुदीन शेख, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, पाकुड प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, मजदूर मोर्चा जिला सचिव सलाम सेख, मजदूर मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशीष दुबे, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल सेख, दयानंद भगत, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष रियाज अंसारी, कमल राऊत, मिठू शेख, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

IMG 20230810 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर