Search

May 5, 2026 12:49 am

सीता सोरेन की नेतृत्व में गूंजा दुर्गा सोरेन सेना का स्थापना दिवस, पाकुड़ जिला इकाई को मिला विशेष सम्मान।

धनबाद। कतरास स्थित रीति रिवाज बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को दुर्गा सोरेन सेना का झारखंड प्रांत स्तरीय स्थापना दिवस समारोह पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
समारोह का शुभारंभ सेना की प्रेरणा स्रोत एवं पूर्व विधायिका सीता सोरेन ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरुषों ने ढोल-मांदर की थाप पर लोक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि सीता सोरेन, केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में आतिशबाजी कर पूरे माहौल को झारखंडी रंग में रंग दिया। समारोह में पूरे वर्ष जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने के लिए दुर्गा सोरेन सेना जिला इकाई, पाकुड़ को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। सीता सोरेन ने जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत एवं उनकी टीम को दुशाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पाकुड़ जिले के वक्ताओं ने कार्यक्रम में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जिला सचिव नवीन सिंह ने सेना के अब तक के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा, हम दुर्गा सोरेन के सपनों का झारखंड बनाएंगे। जिला प्रवक्ता विजय चंद्र चौधरी ने कहा, हम सेना के सिपाही हैं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन की हर पंक्ति में सबसे आगे रहेंगे। वहीं जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड निर्माण का उद्देश्य अभी अधूरा है, दुर्गा सोरेन सेना ही झारखंडियों के सपनों का झारखंड साकार करेगी।
समारोह में जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला मंत्री अरुण केजरीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डिंपल सिंह, गौरव चौधरी, असगर शेख, जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जोहान मरांडी, कृष्ण यादव, प्रोमिला मरांडी सहित पाकुड़ जिले के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में झारखंड की एकता, स्वाभिमान और दुर्गा सोरेन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पूरा आयोजन झारखंडी अस्मिता और संघर्ष की भावना से ओतप्रोत रहा।

img 20251016 wa00242834045017720093080
img 20251016 wa00231749147892996568328

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!