जिला ब्यूरो
बोकारो। मंगलवार को झारखंड पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारगण ने बोकारो जिला के प्रमुख पदों पर आसीन पदाधिकारियों से नववर्ष के अवसर पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रूपलाल महतो एवं सचिव सर्वेश कुमार दुबे के नेतृत्व में संस्था का एक दल बोकारो जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज सहित अन्य पदाधिकारी से मुलाकात कर नववर्ष की अपनी शुभकामनाएं भेंट की।

इस दौरान संस्था को ओर से किए गए सकारात्मक कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रगति एवं योगदान पर जिला के प्रमुख पदाधिकारी के साथ वार्तालाप हुई। सभी पदाधिकारी ने संस्था की सकारात्मक पहल की प्रशंसा की GD NEWS LIVE से बात करते हुए संस्था के अध्यक्ष रूपलाल महतो ने कार्यक्रम को सफल एवं महत्वपूर्ण बताया। सचिव सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारी संस्था जिला के प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी से नववर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं भेंट करती आई है। श्री दुबे ने कहा कि समाज में हम जैसे मध्यमवर्गीय विद्यालय के योगदान की सराहना सभी पदाधिकारी ने की यह हमारे लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारी ने संस्था के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं अध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि बहुत जल्द हमारी संस्था जिला के प्रमुख विद्यालय के शिक्षाविदों से भी मुलाकात करेंगी। संस्था के संयोजक कामदेव महतो ने बताया कि मौजूदा प्रशासनिक पदाधिकारी के कार्यकाल में बोकारो जिला शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विशेष सुधार कर रहा है। इस दौरान संस्था की ओर से तुलसी महतो, नकुल महतो, आनंद मोदक, जय राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Related Posts

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह




