Search

April 27, 2026 12:33 am

अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक को मिला पक्का घर, उपायुक्त व केंद्रीय टीम की मौजूदगी में हुआ गृह प्रवेश

पाकुड़। सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत झिकरहटी पूर्वी अंतर्गत इस्लामपुर गांव में अबुआ आवास योजना के तहत बने नए आवास का गृह प्रवेश बुधवार को कराया गया। उपायुक्त मनीष कुमार तथा पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय टीम की उपस्थिति में लाभुक मो. सुफियान हक को उनके नए घर में प्रवेश कराया गया। यह आवास वित्तीय वर्ष 2024–25 में अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित किया गया है। गृह प्रवेश के मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का व सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिले और आवास निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा हो। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अबुआ आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। नए घर में प्रवेश के बाद लाभुक परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!