Search

March 12, 2026 11:19 pm

अंचल निरक्षक के नेतृत्व में दाग संख्या 583 रैयती जमीन की उच्छेदी कर दखल दिहानी के लिए पहुंची टीम।

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़ ) अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा मौजा में 21 दुकानें को दाग संख्या 583 रैयती जमीन की उच्छेदी कर दखल दिहानी के लिए गठित टीम जेसीबी के साथ पहुंचे। इस कार्रवाई को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी।इसमें अंचल निरीक्षक पाकुड़ देवकांत सिंह को मैजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।वहीं इस टीम में लिट्टीपाड़ा अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी देहरीन सहित महिला-पुरुष पुलिसबल शामिल थे।करवाई करते हुए 5 दुकानों को जेसेबी के माध्यम से तोड़ा गया।हालांकि दुकानदारों ने कार्रवाई को लेकर अपने-अपने दुकानें पूरी तरह बंद रखा था। दखल दिहानी के लिए मैजिस्ट्रेट ने दाग संख्या 583 जमीन की नापी कराया। इसके बाद मैजिस्ट्रेट ने माइकिंग कर आधा घंटे की भीतर दुकानदारों को अपने दुकान खाली करने के लिए अंतिम अल्टीमेटम दी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने अपने बन्द दुकानों को खोलकर समान निकालने लगे। इसके कुछ घंटे बाद दुकानदारों ने संयुक्त रूप से आगामी अपने दुकान खाली करने के लिए मैजिस्ट्रेट के समक्ष दो दिनों का समय मांगा गया।इसपर मैजिस्ट्रेट ने वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार दुकानदारों को आगामी दो दिनों का समय दिया गया।

IMG 20230710 WA0027
IMG 20230710 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर