संवाददाता जयराम मंडल
उधवा।विधायक अनंत कुमार ओझा ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया है।जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी पंचायत भवन के समीप शनिवार की दोपहर सागर मंडल के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग जाने के कारण घर सहित घर में रखे नगदी रुपया व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अनंत कुमार ओझा ने पीड़ित परिवारों के बीच साड़ी,लूंगी,नगद रुपए एवं प्लास्टिक का वितरण किया गया।मौके पर कृष्ण कुमार मंडल, जय कुमार मंडल, राजेश प्रमाणिक,गोपाल घोष,दिनेश मंडल,महेश स्वर्णकार,बबलू, विनय व दिवाकर मंडल राधानगर मण्डल के मण्डल उपाध्यक्ष कृष्णा मण्डल, जयकुमार मण्डल, राजेश प्रामाणिक, दिवाकर मण्डल, महेश स्वर्णकार, बिनय मण्डल, गोपाल घोष, बबलू मण्डल, महावीर दूबे, बीरु मण्डल एवं गांव के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।








