Search

September 28, 2026 7:15 pm

65 साल की परंपरा, 26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रेलवे कॉलोनी अखाड़ा समिति की बैठक में रूपरेखा तय।

राजकुमार भगत

पाकुड़। रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रेलवे कॉलोनी स्थित श्री श्री 108 बजरंगबली 18 समिति की बैठक बुधवार को अशोक मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न कराने की विस्तृत रणनीति तय की गई।
समिति के सदस्य मुरारी मंडल ने कहा कि रामनवमी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पाकुड़ नगर में यह उत्सव पिछले 65 वर्षों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। इस वर्ष 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में बजरंगी शामिल होंगे। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित अखाड़ा स्थल से निकलेगी। यह यात्रा कैलाश नगर, सिंधीपाड़ा, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन, हनुमान मंदिर, अंबेडकर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मालपहाड़ी रोड, बिरसा चौक और हाटपाड़ा होते हुए नगर थाना पहुंचेगी। इसके बाद रात 10 बजे शोभायात्रा पुनः अपने मूल स्थल रेलवे कॉलोनी लौटेगी।
यात्रा के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर अखाड़ा के खिलाड़ी पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन करेंगे। समिति ने आम लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की है, ताकि आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जा सके। बैठक में रूपेश राम, मुरारी मंडल, सुशील साहा, टोनी मंडल, हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, सोनू रजक, नितेश राम, अमित शाह, जितेश रजक, विशाल यादव, मोंटी सिंह, सूरज राम, देवराज कुमार, सोनू मंडल, मानव सिंह, रोहित पासवान, सोनू हाजरा, राजेश तुरी, गुलशन चौधरी, संजय राय, कृष सिंह, अशोक पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!