अक्षय कुमार
ललपनिया(बोकारो)। उपायुक्त अजय नाथ झा ने ललपनिया स्थित पवित्र लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में पूजा-अर्चना कर जिले एवं राज्यवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा- अर्चना के साथ लुगुबुरु घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव- 2026 की तैयारियों का शुभारंभ हुआ।



उपायुक्त ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ विकास कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं महोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुगम करने का निर्देश दिया। वहीं इस समीक्षा बैठक में ललपनिया में 22–24 नवंबर तक होने वाले महोत्सव में श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 18 नवंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। पार्किंग, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश, बैरिकेडिंग व अग्नि सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था पर जोर दिया गया।





