Search

November 12, 2026 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सड़कों पर बेलगाम वाहन चालक, नियमों की रखवाली करने वाला विभाग आखिर कब जागेगा?

नाबालिगों की फर्राटा बाइकिंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर और तेज संगीत बजाते टोटो से बढ़ी परेशानी

पाकुड़। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कहीं नाबालिग बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक दौड़ा रहे हैं, तो कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर लोग दहशत फैला रहे हैं। टोटो में बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर तेज संगीत बजाने और गलत दिशा में वाहन चलाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जिला परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा टीम की निगरानी एवं कार्रवाई पर सवाल उठना लाजिमी है। शहर के वीआईपी रोड, मालपहाड़ी सड़क, पार्क के समीप और पुलिस लाइन के आसपास तेज रफ्तार बाइकर्स और स्टंटबाजी की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कई बाइक चालक बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। वहीं, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और टोटो में बजते कानफोड़ू संगीत से राहगीरों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। सबसे गंभीर चिंता नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन होने को लेकर है। स्थानीय स्तर पर कुछ टोटो चालकों द्वारा कार्रवाई की बात पर कथित तौर पर विभागीय मिलीभगत का दावा किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसी चर्चाएं परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े करती हैं। आखिर नियम तोड़ने वालों पर नियमित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इस खबर संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी से फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन साहब तो साहब है फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे, अब क्या समझे सबका विकास यथार्थ है,ऐसे ही नहीं दम मार रहे टोटो वाले की अपना आदमी है जिला परिवहन विभाग में कुछ नहीं होगा अपने साहब है न।

IMG 20261112 WA0041
IMG 20261112 WA0042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!