Search

November 12, 2026 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में आय-व्यय का लेखा-जोखा पारित, आगामी प्रतियोगिताओं पर बनी सहमति।

सदस्यों ने पिछले सत्र की लेखा एवं अंकेक्षण रिपोर्ट की समीक्षा कर सर्वसम्मति से दी मंजूरी।

पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा गुरुवार को स्थानीय होटल आरके पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में संघ के सभी आजीवन एवं साधारण सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पिछले सत्र के आय-व्यय का लेखा-जोखा और अंकेक्षण रिपोर्ट सदन के समक्ष प्रस्तुत की गई। उपस्थित सदस्यों ने वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में आगामी सत्र के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे तथा आगामी खेल कैलेंडर पर सहमति जताई। बैठक में लिए गए सभी निर्णयों और पारित प्रस्तावों पर उपस्थित आजीवन सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने, स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

IMG 20261112 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!