Search

November 12, 2026 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव पहुंचीं विधायक निसात आलम, सड़क-पेयजल और बिजली की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने गुरुवार को पाकुड़ सदर प्रखंड की चांदपुर पंचायत तथा पृथ्वीनगर पंचायत के सितेसनगर और केलाबागान गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क, नाला निर्माण, बिजली, चापाकल, पेयजल और पीसीसी सड़क समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि उनके निराकरण की दिशा में ठोस पहल हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को समझना और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली और विकास योजनाओं को गति देने का भरोसा दिलाया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, महिला जिलाध्यक्ष शहनाज, अब्दुल बासिर, जिला सचिव सलीम हुसैन, रामविलास महतो, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, डॉ. जोहरुल इस्लाम, नोजरुल इस्लाम, परवेज आलम, सरीना बेगम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

IMG 20261112 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!